Current Affairs प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी करने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सरकार द्वारा वर्ष में कई परीक्षाओं का आयोजन किया जाता है। जिनमे रेलवे, बैंकिंग, पुलिस, आर्मी, आदि आते हैं इन सब परीक्षाओं की तैयारी के लिए हम हिंदी के सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तर, Daily Current Affairs 2022, Today Current Affairs in Hindi (टुडे करंट अफेयर्स इन हिंदी), करेंट अफेयर्स 2022 उपलब्ध करवा रहें हैं। लेख के माध्यम से 1 नवम्बर 2021-22 से सभी करेंट अफेयर्स उपलब्ध करवाए जा रहें हैं। हिंदी करेंट अफेयर्स के प्रश्न उत्तर लेख में दिए गए है, जिन्हे हर दिन अपडेट किया जाता है।

                    


इस से पहले का Current Affairs 2022

       Latest Current Affairs in Hindi

       

            डेली करेंट अफेयर्स 24 जून 2022

प्रश्न 1: हाल ही में भारत ने कहाँ वर्टिकली लॉन्च शॉर्ट रेंज सरफेस टू एयर मिसाइल’ (VL-SRSAM) का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है.?

उत्तर– ओडिशा के तट पर चांदीपुर में


प्रश्न 2: हाल ही में ‘अंतराष्ट्रीय ओलम्पिक दिवस’ कब मनाया गया?

उत्तर- 23 जून


प्रश्न 3: हाल ही में भारत ने VL-SRSAM का सफलतापूर्वक परिक्षण किस दिन किया ?

उत्तर-24 जून 2022 को


प्रश्न 4: हाल ही में किसे नया इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) प्रमुख नियुक्त किया गया है.  ?

उत्तर– आईपीएस तपन डेका


प्रश्न 5: विश्व की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के प्रभावशाली समूह जी-20 (G-20) की बैठक 2023 में कहाँ होगी. ?

उत्तर- जम्मू कश्मीर


प्रश्न 6: हाल ही किसे केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) का महानिदेशक (Director General) नियुक्त किया है. ?

उत्तर-पंजाब के पूर्व डीजीपी दिनकर गुप्ता को


प्रश्न 7:हाल ही में किस राज्य में ‘जलमार्ग कॉन्क्लेव 2022’ का आयोजन किया गया ?

उत्तर– असम


प्रश्न 8: हाल ही में जारी ‘ग्लोबल लिवेबिलिटी इंडेक्स 2022‘में कौन शीर्ष पर रहा है ?

उत्तर– वियना


प्रश्न 9: हाल ही में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने किस देश में भारतीय दूतावास का उद्घाटन किया है ?

उत्तर– इथोपिया


प्रश्न 10: हाल ही में पूर्ण रूप से नवीनीकरण ऊर्जा चलित भारत का पहला हवाई अड्डा कौनसा बना है ?

उत्तर- दिल्ली हवाई अड्डा


             डेली करेंट अफेयर्स 25 जून 2022

प्रश्न 1: हाल ही में किसके द्वारा उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में वर्षा आधारित खेती के लिए एक परियोजना को मंजूरी दी गई है?

उत्तर– विश्व बैंक


प्रश्न 2:हाल ही में ‘कौन सा राज्य ‘एक राष्ट्र एक राशन कार्ड’ योजना को लागू करने वाला 36वां राज्य बना है?

उत्तर- असम


प्रश्न 3: केंद्र सरकार द्वारा ‘सिंगल-यूज प्लास्टिक’ पर कब से पूरी तरीके से प्रतिबंध लगाया जाएगा? ?

उत्तर-1 जुलाई 2022 से


प्रश्न 4: हाल ही में किसे फेडरेशन ऑफ इंटरनेशनल क्रिकेटर्स एसोसिएशन (FICA) की पहली महिला अध्यक्ष चुना गया हैं?

उत्तर–लिसा स्टालेकर


प्रश्न 5: राष्ट्रमंडल शासनाध्यक्षों की 26वीं बैठक किस देश में हाल ही में आयोजित की जा रही है? ?

उत्तर- रवांडा


प्रश्न 6: हाल ही किस कंपनी ने “सूर्य नूतन” का अनावरण किया है? ?

उत्तर-  इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड


प्रश्न 7: हाल ही में संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा दिवस कब मनाया गया हैं?

उत्तर– 23 जून


प्रश्न 8: हाल ही में वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के नए परिसर ‘वाणिज्य भवन’ का उद्घाटन किसने किया?

उत्तर– नरेंद्र मोदी


प्रश्न 9: हाल ही में किसे ‘भारतीय फुटबॉल महासंघ’ की सलाहकार समिति के अध्यक्ष के रूप में चुना गया है ?

उत्तर– रंजीत बजाज


प्रश्न 10: हाल ही में जारी विश्व फीफा रैंकिंग में भारतीय फुटबोल टीम का कौनसा स्थान रहा है ?

उत्तर- 104


           डेली करेंट अफेयर्स 27 जून 2022

प्रश्न 1: प्रतिवर्ष किस तिथि को ‘अंतर्राष्ट्रीय नाविक दिवस’ मनाया जाता है?

उत्तर– 25 जून


प्रश्न 2: हाल ही में पूर्ण रूप से हाइड्रो और सौर ऊर्जा से चलने वाला देश का पहला हवाई अड्डा कौनसा बना है?

उत्तर- दिल्ली का इंदिरा गाँधी हवाई अड्डा


प्रश्न 3: हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘सेंटर फॉर ब्रेन रिसर्च'(CBR) का उद्घाटन कहाँ किया ?

उत्तर– IISc बेंगलुरू में


प्रश्न 4: हाल ही में भारतीय केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मैंगो फेस्टिवल का उद्घाटन कहाँ किया?

उत्तर– बेल्जियम


प्रश्न 5: हाल ही में भारत-नेपाल के बीच भारत गौरव पर्यटक ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया यह ट्रैन कहाँ से रवाना की गयी ?

उत्तर- दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन


प्रश्न 6: हाल ही ‘विश्व संगीत दिवस’ कब मनाया गया?

उत्तर– 21 जून


प्रश्न 7: हाल ही में फुटबॉल में अंतर्राष्ट्रीय गोल स्कोरर की शीर्ष 5 सूची में शामिल खिलाड़ी का नाम क्या है?

उत्तर– सुनील छेत्री


प्रश्न 8: हर साल ‘अंतर्राष्ट्रीय संक्रांति उत्सव दिवस’ किस माह में मनाया जाता है?

उत्तर– जून


प्रश्न 9: हाल ही में प्रधानमंत्री ने पुनर्निर्मित श्री कालिका माता मंदिर का उद्घाटन गुजरात के किस जिले में किया है?

उत्तर– पंचमहल


प्रश्न 10: हाल ही में दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (DIAL) ने किस वर्ष तक हवाई अड्डे के लिए पानी-बिजली की आपूर्ति हेतु हिमाचल प्रदेश की एक जलविद्युत उत्पादक कंपनी के साथ एक दीर्घकालिक बिजली खरीद समझौते (PPA) पर हस्ताक्षर किए हैं?

उत्तर- वर्ष 2036


            डेली करेंट अफेयर्स 28 जून 2022

प्रश्न 1: हाल ही में वेंकटरमन कृष्णमूर्ति का जून 2022 में निधन हो गया वह किसके पूर्व अध्यक्ष थे?

उत्तर– BHEL, मारुति उद्योग और SAIL 


प्रश्न 2: हाल ही में वयोवृद्ध सत सोनी का मई 2022 में निधन हो गया वे कौन थे ?

उत्तर- पत्रकार और लेखक


प्रश्न 3: हाल ही में रूस के एक शतरंज ग्रैंडमास्टर का मई 2022 में निधन हो गया उनका नाम क्या था?

उत्तर– यूरी एवरबख


प्रश्न 4: हाल ही में किस देश में ‘ट्रांसिल्वेनिया अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव’ का 21 वां संस्करण जून 2022 में क्लुज-नेपोका के यूनिरी स्क्वायर में आयोजित किया गया था?

उत्तर– रोमानिया


प्रश्न 5: हाल ही में किसने US ‘ट्रैक एंड फील्ड आउटडोर चैंपियनशिप’ में तीसरी बार 400 मीटर बाधा दौड़ में विश्व रिकॉर्ड तोड़ा ?

उत्तर- मैकलॉघलिन


प्रश्न 6: हाल ही किसे ‘इंडिया डेब्ट रिजॉल्यूशन’ कंपनी के प्रमुख के रूप में चुना गया है?

उत्तर– अविनाश कुलकर्णी


प्रश्न 7: हाल ही में किस राज्य की रणजी क्रिकेट टीम ने 26 जून 2022 को अपना पहला रणजी ट्रॉफी खिताब जीता है?

उत्तर–  मध्य प्रदेश


प्रश्न 8: हाल ही में जून 2022 में किस बीमा कंपनी ने ‘धन संचय’ नामक एक नई योजना शुरू की है?

उत्तर– भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी)


प्रश्न 9: हाल ही में जून 2022 में किस राज्य में यूट्रिकुलरिया फुरसेलटा नामक दुर्लभ मांसाहारी पौधे की खोज की गई है?

उत्तर– उत्तराखंड


प्रश्न 10: हाल ही में 25 जून 2022 को कजाकिस्तान के अल्माटी में कोसानोव मेमोरियल 2022 एथलेटिक्स मीट में किसने स्वर्ण पदक जीता है?

उत्तर- नवजीत ढिल्लों

          डेली करेंट अफेयर्स 29 जून 2022

प्रश्न 1: हाल ही में किसने ‘इंडियाज बूमिंग गिग एंड प्लेटफॉर्म इकोनॉमी’ शीर्षक से एक रिपोर्ट लॉन्च की??

उत्तर– नीति आयोग


प्रश्न 2: हाल ही में किसने किर्गिस्तान के बिश्केक में U23 एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप 2022 में 86 किग्रा फ्रीस्टाइल भार वर्ग में कांस्य पदक जीता?

उत्तर- दीपक पुनिया


प्रश्न 3: हाल ही में किस देश ने जून 2022 में जुल्जाना नामक ठोस ईंधन संचालित रॉकेट को अंतरिक्ष में लॉन्च किया?

उत्तर– ईरान


प्रश्न 4: हाल ही में नीति आयोग द्वारा ‘इंडियाज बूमिंग गिग एंड प्लेटफॉर्म इकोनॉमी’ शीर्षक से इस रिपोर्ट को कब लांच किया गया ??

उत्तर– 27 जून 2022


प्रश्न 5: हाल ही में निम्नलिखित में से कौनसे देश जून 2022 में शुरू हुए पांच दिवसीय संयुक्त राष्ट्र महासागर सम्मेलन के सह-मेजबान हैं?

उत्तर- केन्या और पुर्तगाल


प्रश्न 6: हाल ही पलोनजी मिस्त्री का जून 2022 में निधन हो गया है उन्हें किस वर्ष पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था?

उत्तर– 2016


प्रश्न 7: हाल ही में किस केंद्रीय मंत्रालय ने 27 जून 2022 को जिलों के लिए ‘प्रदर्शन ग्रेडिंग सूचकांक (PGI-D) जारी किया है?

उत्तर-  शिक्षा मंत्रालय


प्रश्न 8: हाल ही में 26 जून 2022 को पेरिस में तीरंदाजी विश्व कप स्टेज 3 में किस देश की महिला रिकर्व टीम ने रजत पदक जीता?

उत्तर– भारत


प्रश्न 9: हाल ही में किस राज्य ने प्रतिष्ठित संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा पुरस्कार 2022 सार्वजनिक परिवहन बस सेवा के लिए जीता है?

उत्तर– उड़ीसा


प्रश्न 10: हाल ही में जून 2022 में नए केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) का अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है?

उत्तर- नितिन गुप्ता


          डेली करेंट अफेयर्स 30 जून 2022

प्रश्न 1: अंतर्राष्ट्रीय उष्ण कटिबन्धीय दिवस किस तिथि को मनाया जाता है?

उत्तर– 29 जून


प्रश्न 2: हाल ही में DRDO और भारतीय सेना ने कहाँ ‘एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल’ का सफल परिक्षण किया है ?

उत्तर- महाराष्ट्र


प्रश्न 3: हाल ही में भारतीय सेना और रक्षा लेखा विभाग के बीच के चौथे सिनर्जी सम्मलेन का आयोजन कहाँ किया गया?

उत्तर– नई दिल्ली


प्रश्न 4: हाल ही में किस राज्य सरकार ने तीर्थ यात्रियों को वित्तीय सहायता देने हेतु ‘काशी यात्रा’ योजना को शुरू किया है ?

उत्तर– कर्नाटक


प्रश्न 5: हाल ही में ओलंपिक पदक विजेता ‘वरिंदर सिंह’ का निधन हुआ वे कौन थे ?

उत्तर- हॉकी खिलाडी


प्रश्न 6: हाल ही किसे ‘दिल्ली उच्च न्यायालय’ के मुख्य न्यायाधीश के रूप में चुना गया है?

उत्तर– सतीश चंद्र


प्रश्न 7: हाल ही में किसे मनरेगा लोकपाल नियुक्त किया गया है?

उत्तर– एन जे ओझा


प्रश्न 8: हाल ही में नई दिल्ली में GOAL कार्यक्रम के दूसरे चरण का शुभारम्भ किसने किया है ?

उत्तर– अर्जुन मुंडा


प्रश्न 9: हाल ही में कहाँ पर केंद्रीय कृषि मंत्री ने हनी टेस्टिंग लैब का उद्धाटन किया है ?

उत्तर– नागालैंड


प्रश्न 10: हाल ही में अश्वनी वैष्णव ने कौनसा ई लर्निंग पोर्टल लांच किया है?

उत्तर- डाक कर्मयोगी

           डेली करेंट अफेयर्स 1 जुलाई 2022

प्रश्न 1: ”अंतर्राष्ट्रीय संसदीय दिवस’ किस तिथि को मनाया जाता है?

उत्तर– 30 जून


प्रश्न 2: हाल ही में किस राज्य ने नयी टी-हब सुविधा खोली है ?

उत्तर- तेलंगाना


प्रश्न 3: हाल ही में किस राज्य सरकार ने ‘राष्ट्रीय एमएसएमई पुरस्कार 2022’ में प्रथम पुरस्कार जीता है?

उत्तर– ओडिशा


प्रश्न 4: यूनाइटेड किंगडम सरकार ने भारत की स्वतंत्रता की कौनसी वर्षगांठ में 75 छात्रवृतियों की शुरुआत की है ?

उत्तर–75 वीं


प्रश्न 5: हाल ही में U23 ‘एशियाई कुस्ती चैम्पियनशिप 2022’ में दीपक पुनिया ने कौनसा पदक जीता है ?

उत्तर- कांस्य


प्रश्न 6: हाल ही किसके द्वारा उद्योग का पहला ”ग्लोबल हेल्थ केयर” कार्यक्रम शुरू किया गया है ?

उत्तर– बजाज आलियांज


प्रश्न 7: ”राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस” कब मनाया जाता है?

उत्तर– 1 जुलाई


प्रश्न 8: हाल ही में हाल में किसने फिलीपींस के 17वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली है ?

उत्तर– रोमुअलडेज मार्कोस जूनियर


प्रश्न 9: महाराष्ट्र के 20 वें मुख्यमंत्री कौन होंगे?

उत्तर– एकनाथ शिंदे


प्रश्न 10: हर साल किस तिथि को ‘राष्ट्रीय गिंगर्सनाप दिवस’ मनाया जाता है?

उत्तर- 1 जुलाई


            डेली करेंट अफेयर्स 2 जुलाई 2022

प्रश्न 1: हाल ही में किसने डाक विभाग का ई-लर्निंग पोर्टल “डाक कर्मयोगी” लांच किया है ?

उत्तर– अश्विनी वैष्णव


प्रश्न 2: हाल ही में किसने फिलीपींस के 17वे राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली है? ?

उत्तर- फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर


प्रश्न 3: हाल ही में इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन पेट्रोलियम कंपनी के वित्त निदेशक संदीप कुमार गुप्ता को किस का चेयरमैन नियुक्त किया गया है ?

उत्तर– GAIL 


प्रश्न 4: हाल ही में अटॉर्नी जनरल के.के. वेणुगोपाल का कार्यकाल कितने महीने के लिए बढ़ाया गया है?

उत्तर– तीन महीने


प्रश्न 5: हाल ही में मलयालम अभिनेत्री और सहायक निर्देशक अंबिका राव का कितनी आयु में निधन हो गया है?

उत्तर- 58 वर्ष


प्रश्न 6: हाल ही लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और किसने राष्ट्रीय राजमार्ग उत्कृष्टता पुरस्कार-2021 प्रदान किए है?

उत्तर– नितिन गडकरी


प्रश्न 7: किसने हाल ही में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर 7 करोड़ रूपये का जुर्माना लगाया है?

उत्तर– सेबी


प्रश्न 8: हाल ही में किस राज्य सरकार ने “काशी यात्रा” योजना को शुरू किया है?

उत्तर– कर्नाटक सरकार


प्रश्न 9: सर्बिया के नोवाक जोकोविच सभी चार ग्रैंड स्लैम में कितने मैच जीतने वाले इतिहास के पहले खिलाड़ी बन गए है?

उत्तर– 80 मैच


प्रश्न 10: हाल ही में ‘राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस’ कब मनाया गया ?

उत्तर- 1 जुलाई


               डेली करेंट अफेयर्स 4 जुलाई 2022

प्रश्न 1: हाल ही में ‘अंतर्राष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस’ कब मनाया गया है?

उत्तर– 3 जुलाई


प्रश्न 2: हाल ही में नाटो (NATO) शिखर सम्मेलन 2022 का आयोजन कहां हुआ है?

उत्तर- मैड्रिड (Madrid) 


प्रश्न 3: हाल ही में राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण ने PM-JAY के तहत काम करने वाले कितने डॉक्टर्स को सम्मानित किया गया है?

उत्तर– 1000 डॉक्टर्स


प्रश्न 4: हाल ही में DRDO ने भारत के पहले बिना पायलट के उड़ने वाले लड़ाकू विमान का सफल परीक्षण कहां किया है?

उत्तर– कर्नाटक


प्रश्न 5: हाल ही में कहाँ पर 5वें ‘वैश्विक फिल्म पर्यटन सम्मेलन 2022’ का उद्घाटन हुआ है?

उत्तर- मुंबई 


प्रश्न 6: हाल ही किस क्रिकेटर ने टेस्ट मैच के एक ओवर में सर्वाधिक स्कोर बनाने का विश्व रिकॉर्ड बनाया है ?

उत्तर– जसप्रीत बुमराह 


प्रश्न 7: “डिजिटल इंडिया वीक 2022” का उद्घाटन प्रधानमंत्री मोदी कहां करेंगे?

उत्तर– गांधीनगर 


प्रश्न 8: हाल ही में  किसने ‘हैबिटैट वर्ल्ड सिटीज रिपोर्ट 2022’ जारी की है? 

उत्तर– संयुक्त राष्ट्र (United Nation)


प्रश्न 9: नाइट फ्रैंक द्वारा जारी “एशिया प्रशांत सस्टेनेबिलिटी इंडेक्स 2021” में कौन सा देश शीर्ष पर रहा है?

उत्तर– सिंगापुर 


प्रश्न 10: हाल ही में किस मंत्रालय द्वारा ‘विदेशी अंशदान नियमन अधिनियम’ में संशोधन किया गया है?

उत्तर- गृह मंत्रालय



BEST BOOKS RAILwAY RRB GROUP D  
          
         [BUY]              [BUY ]                [BUY]


NEXT

CDS, UPSC, IAS, Bank PO, SSC, CGL, RAS

आशा करता हूँ। कि आप लोगो को पोस्ट अच्छा लगा होगा।



  • युवा करंट अफेयर्स इन हिंदी पीडीएफ
  • दृष्टि आईएएस करंट अफेयर्स इन हिंदी पीडीएफ 2022
  • करंट अफेयर्स पीडीएफ डाउनलोड २०२१ इन हिंदी
  • Current Affairs 2022 Questions and Answers